Report by : CWN Desk
Published at :
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में देहरादून और उधमसिंह नगर में एनआईए की छापेमारी

खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ भारत सरकार की सख्ती के बाद कार्यवाई, हड़कंप

देहरादून। खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ भारत सरकार के तल्ख तेवर हैं। एकता और अखंडता के विरुद्ध आवाज उठाने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए सरकारी जांच एजेंसी एनआईए लगातार कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।
उत्तराखंड में भी बुधवार को एनआईए ने छापेमारी की है। देहरादून समेत कई शहरों में एनआईए की कार्रवाई जारी है। उत्तराखंड में एनआईए की छापेमारी चल रही है। खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट नामक संगठन को गोली सप्लाई करने के आरोप में बुधवार को एएनआईए की टीम देहरादून पहुंची है। देहरादून क्लेमेंट टाउन स्थित एक घर सरकारी जांच एजेंसी की टीम और पुलिस मौजद है। घर एनआईए की टीम कार्रवाई कर रही है। घर के अंदर पुलिस भी मौजूद है। जबकि उधमसिंह नगर में भी छापेमारी की गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›