Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स ने देहरादून से 26 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर पकड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिछली बार दामाद और इस बार ससुर भी हुआ गिरफ्तार
देहरादून।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में आज उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) द्वारा थाना रायवाला क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए मोतीचूर फ्लाईओवर के पास से अभियुक्त आनंद कुमार पुत्र सोनाथ निवासी ग्राम मुस्सेपुर थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश से 260 ग्राम स्मैक के साथ गिरप्तार किया गया है। जिसके द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह स्मैक बरेली से लेकर आया है जिसको वह अपने दामाद कपिल जो कि पिछले माह जमानत पर छूट कर आया है, के माध्यम से रायपुर थाना क्षेत्र में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करने जा रहा था। इसके अलावा एसटीएफ द्वारा अभियुक्त से पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नामों की जानकारी हुयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल द्वारा आगे जानकारी देते हुये बताया कि पकड़े गये नशा तस्कर आनंन्द कुमार के दामाद कपिल को इसी साल माह मई 2023 में उसकी शादी की सालगिरह के दिन 207 ग्राम स्मैक के साथ एसटीएफ द्वारा गिरप्तार किया गया था, उस समय एसटीएफ को यह जानकारी मिली थी कि कपिल का ससुर भी स्मैक की तस्करी करता है। इस जानकारी पर एसटीएफ द्वारा विगत 05 माह से उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाये हुये थी और उसकी जानकारी एकत्रित कर रही थी। कल एसटीएफ की एएनटीएफ टीम को गोपनीय सूचना मिलते ही आनन्द कुमार को रायवाला क्षेत्र से बड़ी भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरप्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नामः–
आनंद कुमार पुत्र सोनाथ निवासी ग्राम मुस्सेपुर थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 49 वर्ष
बरामदगी का विवरण:–   260 ग्राम अवैध स्मैक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement