Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

चोरलेख के पास अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉


मुक्तेश्वर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत की कार्यवाही

धानाचूली(नैनीताल)। मुक्तेश्वर थाना के अंतर्गत धानाचूली पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में एक व्यक्ति को करीब चार पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
रविवार को धानाचूली रिपोटिंग चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया मुखबिर की सूचना के आधार पर धानाचूली देवीधुरा सड़क मार्ग में चोरलेख के पास हल्दूचौड़ हल्द्वानी निवासी बिट्टू मौर्य(26) पुत्र रामचंद्र मौर्य को तीन पेटी देशी शराब उत्तराखंड नम्बर वन दबंग बोतल व जबकि 20 पव्वे अन्य बरामद किए। वही अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया अवैध तस्करी के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement