Report by : CWN Desk
Published at :
बहुचर्चित ‘पत्रकार जेडे हत्याकांड’ के वांटेड हल्द्वानी का दीपक सिसोदिया बनसबा से गिरफ्तार

आरोपी पर है 25 हजार का इनाम, अमरावती सेंट्रल जेल ने 45 दिन के पैरोल पर रिहा होने के बाद चल रहा था फरार
हल्द्वानी। मुंबई के बहुचर्चित ‘पत्रकार जेडे हत्याकांड’ के वांटेड दोषी दीपक सिसोदिया गिरफ्तार हो गया है। कुमाऊं की स्पेशल टास्क फोर्स ने उसे बनबसा से पकड़ा है। आरोपित 25 हजार का इनामी है, जिसकी दो राज्यों की पुलिस को तलाश थी। हल्द्वानी के रामपुर रोड निवासी दीपक ने 2011 में की थी।
दीपक सिसोदिया को मुंबई की कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। कुछ ही वक्त पहले मुंबई की अमरावती सेंट्रल जेल ने उसे 45 दिन के पैरोल पर रिहा किया था।
महाराष्ट्र के मशहूर खोजी पत्रकार जेडे की हत्या में जेल में बंद दीपक सिसोदिया को जनवरी 2022 में पैरोल पर छोड़ा गया था। मगर वह पैरोल की अवधि खत्म होने के जब अमरावती जेल वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। तब पता चला कि वो तो गायब हो चुका है। उसके गायब होने के बाद से ही महाराष्ट्र और उत्तराखंड पुलिस दीपक सिसोदिया की तलाश में जुटी हुई थी। स्पेशल टास्क फाेर्स के कुमाऊं प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि आरोपित को बनबसा से गिरफ्तार किया है।
सीबीआइ ने आरोप पत्र में दावा किया था कि वोरा ने पेशागत दुश्मनी के कारण पत्रकार जेडे की शिकायत विदेश में रह रहे गैंगस्टर राजन से की थी। 11 जून 2011 को मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने जेडे की उपनगरीय पोवई इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभियोजन के अनुसार, गैंगस्टर राजन अपने गिरते स्वास्थ्य और अंडरव‌र्ल्ड में कमजोर होती पकड़ के संबंध में जेडे की रिपोर्टिग को लेकर नाराज था, इसलिए उसने जेडे की हत्या करवा दी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›