उत्तराखण्ड

एम्स में रोबोट तकनीक से हुआ पित्त के कैंसर ऑपरेशन

ओपीडी में दिखाया तो मरीज के कैंसर का पता चला
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञ चिकित्सक दिन-प्रतिदिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। हाल ही में एम्स ऋषिकेश के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने रोबोट तकनीक से एक ऐसे मरीज की सफल सर्जरी की जिसकी पित्त की थैली में कैंसर बन चुका था और चीरे के माध्यम से सर्जरी करना बहुत ही जोखिम भरा था। मरीज अब स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय रामेश्वर प्रसाद देवली लंबे समय से पेट दर्द से परेशान थे। अपनी बीमारी को उन्होंने कई निजी अस्पतालों में दिखाया लेकिन उन्हें कोई आराम नहीं मिला।
एम्स ऋषिकेश के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलाजी ओपीडी में दिखाने पर उन्हें पता चला कि उनकी पित्त की थैली में कैंसर बन गया है और यह जिगर (लीवर ) तक फैल चुका है। कैंसर का आकार बड़ा होने क कारण उन्हें पहले मेडिकल आन्कोलाजी विभाग में कीमोथेरेपी के लिए भेजा गया। कीमो के बाद दूसरी जांच में तय किया गया कि बीमारी के निदान के लिए सर्जरी ही एकमात्र विकल्प है।
सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. निर्झर राकेश ने बताया कि पित्त की थैली के कैंसर का ऑपरेशन खुले चीरे से करना बहुत ही जटिल होता है। इसलिए यह जटिल ऑपरेशन रोबोट तकनीक से किया गया। उन्होंने बताया कि लगभग पांच घंटे तक चली यह जटिल सर्जरी पिछले महीने 22 दिसंबर को की गई है।
टीम के सदस्य और सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलाजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. लोकेश अरोड़ा ने कहा कि पित्त के कैंसर का समय रहते इलाज न हुआ तो यह बीमारी तेजी से शरीर के अन्य भागों में भी फैल जाती है और मरीज का जीवन खतरे में पड़ जाता है।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी