Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बस किराए में 50 प्रतिशत छूट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

250 आबादी वाले गांवों तक सड़क पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना होगी शुरू

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में परीक्षा के दिन यात्रा करने पर किराए में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। इसके लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री प्रतियोगी परीक्षार्थी परिवहन योजना शुरू की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने 250 अथवा उससे अधिक जनसंख्या वाले गांवों तक सड़क पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू करने की भी घोषणा की। सरकारी स्कूलों में बच्चों का आधार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत करने के लिए कक्षा छह से कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी शिक्षा को लागू करने का भी सरकार ने निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ये घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी स्कूलों में प्रयोगशालाएं नहीं हैं। इस कमी को दूर करने के लिए सभी 13 जिलों में लैब ऑन व्हील्स, यानी चलती फिरती प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएगी। प्रदेश को विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी गलियारे के रूप में विकसित किया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी को प्रदेश में विस्तार देने के लिए विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी नवाचार नीति लाई जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement