Connect with us

उत्तराखण्ड

ट्रांसपोर्ट नगर के संस्थापक सदस्य का निधन, व्यापारियों में शोक की लहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- ट्रांसपोर्ट नगर के संस्थापक सदस्य सरदार वरयाम सिंह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर ट्रांसपोर्ट व्यापारियों में शोक की लहर छा गई।
  ट्रांसपोर्ट नगर के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्टर व विशाल ट्रांसपोर्ट के स्वामी सरदार वरयाम सिंह बिंद्रा के निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल तथा कुमाऊं ट्रांसपोर्ट यूनियन संयुक्त मोर्चा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
    ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह नेगी ने बताया कि वह एक मिलनसार व हसमुख व्यक्ति थे तथा ट्रांसपोर्ट नगर के फाउंडर मेंबरों में से थे। ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने एक बुद्धिजीवी व सुख दुख में हर एक को अच्छी सलाह देने वाले साथी को खो दिया।
   टीपी नगर के समस्त व्यापारियों ने उनके निधन पा गहरा शोक प्रकट किया हैं। शोक प्रकट करने वालों में पंडित दया किशन शर्मा, ललित रौतेला, हरजीत सिंह चड्डा, सौरभ अग्रवाल, गुरप्रीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र अग्रवाल सहित समस्त ट्रांसपोर्ट व्यापारी है।

Select Language

Advertisement