Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

डॉ पत्नी ने डॉ पति पर लगाया जान से मारे का आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लमगड़ा/अल्मोड़ा- अल्मोड़ा जिला अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
   प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में तैनात डॉ. स्वाति ने लमगड़ा थाने में दी तहरीर में पुलिस को बताया की उसका पति डॉ. पवन कुमार लमगड़ा में कार्यरत है। वह 16 मार्च को अपनी माँ और बच्चों के साथ पति से मिलने लमगड़ा स्थित आवास में गई थी। दरवाजा खोलने पर घर में एक महिला जो मंगलसूत्र पहने बाहर आई। अज्ञात महिला से वहा मौजूदगी की वजह पूछने पर पति दो पवन कुमार ने गाली गलौच शुरू कर जान से मारने की धमकी दी। डॉ पवन कुमार ने उस महिला से शादी करने की बात स्वीकार की। पीड़ित महिला डॉक्टर का कहना कि वह वहां से किसी तरह जान बचाकर भागी।
  लमगड़ा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़ित के पति और अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रोडवेज बस स्टेशन से मंगलपड़ाव तक अतिक्रमण की जद में आ रही 101 दुकानों व भवनों को हटाया जाएगा

Select Language

Advertisement