Report by : CWN Desk
Published at :
चैत्र नवरात्र कल से शुरू, कलश स्थापना का ये है शुभ मुहूर्त

हल्द्वानी। चैत्र नवरात्र मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र देवी दुर्गा की आराधना का महापर्व है। कलश स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। यह अभिजीत मुहूर्त है तो तो कलश स्थापना के लिए सर्वश्रेष्ठ है।
फलित ज्योतिषाचार्य के मुताबिक शुभ चौघड़िया 9 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर सकते हैं। सबसे अच्छा मुहूर्त 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट का रहेगा। आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट ने बताया कि पंचांग के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.31 से 5.17, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.57 से दोपहर 12.48, विजय मुहूर्त दोपहर 2.30 बजे से 3.21 रहेगा।
अकृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7.32 से 5.06 तक रहेगा। कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ होता है। इस समय वैधृति योग और अश्विनी नक्षत्र का संयोग भी रहेगा। ऐसे में घटस्थापना, पूजा का संकल्प लेना, मंत्रों का जाप करना शुभ फलदायी होता है। नवरात्रि पर नौ दिनों का उपवास के दौरान पहले दिन घर को स्वच्छ रखकर मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाए। दरवाजों पर आम के पत्तों का तोरण लगाएं। मां दुर्गा की मूर्ति के बायीं ओर भगवान गणेश की मूर्ति रखें। माता के समक्ष मिट्टी के बर्तन में जौ बोएं, जौ समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक हैं। देवी मां की पूजा में शुद्ध देसी घी का अखंड दीप जलाएं। वहीं, दूसरी ओर नवरात्रि पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›