Report by : Paras Bisht
Published at :
एकलव्य क्रिकेट एकेडमी को हराकर डीके स्पोर्टस बना चैम्पयन

द्वितीय वीर शहीद हरक सिंह स्मृति अअंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित
हल्द्वानी।
द्वितीय वीर शहीद हरक सिंह स्मृति  U-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल एकलव्य क्रिकेट एकेडमी एवं डी० के॰ स्पोर्टस के मध्य  खेला गया।
एकलव्य क्रिकेट एकेडमी  ने टास जीतकर  पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर  221  रन वनाये । जिसमें ईशान पाठक ने शानदार 141 रन  बनाये। डी० के० स्पोर्टस एकेडमी की ओर से लव आर्य और राकेश बिष्ट  ने 2-2 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी० के० स्पोर्टस एकेडमी के ओर से हार्दिकराज सिंह बिष्ट  ने नाबाद 76 रन, राकेश बिष्ट ने नाबाद 55 रन और ईशान जोशी  ने 32 रन और भावेश रावत ने 27 रन वनाये।  एकलव्य क्रिकेट एकेडमी की ओर से यश ने 1  विकेट लिया। डी० के० स्पोर्टस ने यह मैंच 8 विकेट से जीत लिया।
Best Batter of the tournament  एकलव्य क्रिकेट एकेडमी के ईशान पाठक  रहे ।Best bowler of the tournament राकेश बिष्ट रहे ।
आज के मैच के मुख्य अतिथि  रहे श्री भुवन चन्द्र उपाध्याय निदेशक ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, हल्द्वानी। आज के मैच में बिशिष्ट अतिथि  श्री दानसिंह भंडारी एंव श्री पूरन सिंह कन्याल रहे। अंपायरिंग नायाब अंसारीऔर मुकेश भट्ट  के द्वारा की गई एंव ऑफलाइन स्कोरिंग का जिम्मा  गौरव काण्डपाल के हाथों में था । आज  दान सिंह कन्याल जी के साथ  धीरेन्द्र डालाकोटी  ,हरीश नेगी,  जगदीश जोशी, विनय जोशी, हेमन्त जोशी,शरद रावल, प्रकाश रावत ,विनोद जोशी, मुकेश बिष्ट ,सुरेंद्र  बिष्ट, विनोद जोशी, विनोद मेहरा, गणेश रावत आदि उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›