Report by : Paras Bisht
Published at :
नैनीताल की युवती को हल्द्वानी के युवक से सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, हल्द्वानी बुलाकर किया दुराचार

हल्द्वानी। भवाली क्षेत्र की एक युवती के साथ हल्द्वानी के युवक ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की। उसे हल्द्वानी बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक भवाली निवासी एक 22 वर्षीय युवती ने बताया कि कुछ माह पहले इंस्टाग्राम पर उसकी मित्रता हल्द्वानी के रामपुर रोड निवासी युवक से हुई थी। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। इसी बीच आरोपी ने युवती को हल्द्वानी बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद आरोपी शादी करने का झांसा देकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने जब शादी की बात की तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली।
कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मामले में आरोपी देवलचौड़ निवासी राकेश नेगी उर्फ समीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›