Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

द्वाराहाट निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर अपने किराए के कमरे में मिले बेसुध
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में कार्यरत एक असिस्टेंट प्रोफेसर बुधवार सुबह अपने किराए के कमरे में बेसुध मिले। साथियों ने उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से एसटीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मूलरूप से द्वाराहाट निवासी डॉ. हेमंत कांडपाल (45) पुत्र तारा दत्त कांडपाल यूओयू में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। वह बरेली रोड तीनपानी स्थित ट्यूलिप कॉलोनी में किराए पर रहते थे। बुधवार को रोज की तरह यूओयू का एक कर्मचारी सुबह करीब नौ बजे नाश्ता लेकर डॉ. कांडपाल के कमरे में पहुंचा। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो हेमंत जमीन पर बेसुध पड़े थे। कर्मचारी ने इसकी सूचना यूओयू स्टॉफ और 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से डॉ.कांडपाल को एसटीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीन तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-मुंबई ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विषेश ट्रेन 24 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बुधवार चलेगी

Select Language

Advertisement