Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

बिना रजिस्ट्रेशन श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे चारधाम यात्रा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड सरकार ने सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजे

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा नहीं कर पाएंगे। मुख्य सचिव डा.एसएस संधु के हवाले से कहा गया कि इस बार अनुमान है कि पिछली बार से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचेंगे। इसलिए कई नई व्यवस्था की गई हैं। इस बार जो भी तीर्थयात्री आएंगे, उन्हें अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन करना होगा। सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को इस बाबत पत्र भेज दिए हैं।
डा. संधु ने बताया कि पर्यटन विभाग हर प्रदेश में वहां की भाषा में अखबारों में विज्ञापन देगा ताकि, लोगों भी पता चल सके कि इस बार यात्रा के लिए क्या-क्या नियम बनाए गए हैं। इसका मकसद यह है भी है कि एक दिन में बहुत ज्यादा लोग न आएं। ज्यादा भीड़ एकत्र न हो भगदड़ जैसी स्थिति पैदा न हो। रजिस्ट्रेशन के मुताबिक जितना नंबर है, उसी पर लोगों के आने से दर्शन भी अच्छे होंगे और सभी की सुरक्षा भी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए भी रजिस्ट्रेशन की तिथि कुछ दिनों बाद घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल से छलांग लगाई, युवक की मौत

इन तारीखों को खुलेंगे कपाट
केदारनाथ 25 अप्रैल
बदरीनाथ 27 अप्रैल
गंगोत्री 22 अप्रैल
यमुनोत्री 22 अप्रैल

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement