Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चौखुटिया जनआंदोलन: सड़कों पर 5000 लोग, सीएम धामी ने अस्पताल उच्चीकरण पर दिए सख्त निर्देश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा के चौखुटिया में CHC उच्चीकरण की मांग को लेकर महाआक्रोश रैली! ‘बोल पहाड़ी हल्ला बोल’ के नारों से गूंजा बाजार। जानें सरकार के ताजा निर्देश और आंदोलन की पूरी खबर।

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और सुविधाओं के उच्चीकरण की मांग को लेकर चल रहा जनआंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गया है। बुधवार को हुए महाआक्रोश रैली में करीब पाँच हज़ार लोगों का हुजूम सड़कों पर उतर आया। ‘बोल पहाड़ी हल्ला बोल’ के नारों से पूरा चौखुटिया गूंज उठा। इस बड़े प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य सचिव को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


आंदोलन के 14वें दिन क्षेत्र की 95 ग्राम पंचायतों के लोग, राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और व्यापारी एकजुट हुए। रामगंगा आरती घाट से बाजार तक निकले जुलूस में पारम्परिक नगाड़े-निशाने और ढोल दमाऊ भी शामिल थे। रैली में युवा और बुजुर्ग सभी काफी आक्रोशित दिखाई दिए। युवा पसीने से तरबतर होकर अपने अधिकार की मांग कर रहे थे, वहीं बुजुर्गों ने भी नई पीढ़ी की सुविधा के लिए कुर्बानी देने की बात कही। व्यापार संघ के आह्वान पर बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा, जिससे आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला।
स्थानीय लोगों ने सरकार पर वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल को उप जिला अस्पताल में उच्चीकृत करने की घोषणा के बावजूद अमल में देरी हो रही है। वक्ताओं ने कहा कि बार-बार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है, जिसके कारण जनता को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है। यह आंदोलन अब केवल स्वास्थ्य सुविधा नहीं, बल्कि पहाड़ की उपेक्षा के खिलाफ जनभावना का प्रतीक बन गया है।
जनता के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए, देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल कार्यवाही की। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को चौखुटिया अस्पताल के उच्चीकरण के संदर्भ में तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करना और जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना आवश्यक है। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से उच्चीकरण का प्रस्ताव अब शासन को भेज दिया गया है, और जल्द ही इस संदर्भ में आदेश जारी किए जाने की उम्मीद है। चौखुटिया की जनता को उम्मीद है कि अब उनकी मांग पूरी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को कनाडा से कॉल कर देहरादून से दी गई थी जान से मारने की धमकी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement