Report by : CWN Desk
Published at :
मुख्यमंत्री धामी के गौचर में आयोजित रोड शो में उमड़ा जनसमूह

मंत्रिमंडल के सहयोगियों और विधायकों ने अयोध्या जाने की इच्छा जाहिर की
देहरादून
। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा सकते हैं। पार्टी के कई विधायकों ने भी मुख्यमंत्री के साथ अयोध्या जाने की इच्छा जाहिर की है।
इससे पूर्व भी मंत्रियों के अयोध्या जाकर दर्शन करने की तैयारी थी, लेकिन वहां भारी भीड़ होने से मुख्यमंत्री ने अयोध्या जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, यूपी सरकार की ओर से भी अयोध्या के लिए राज्य सरकार को संकेत हो गए हैं। इसे देखते हुए सीएम अपने मंत्रियों के साथ 20 फरवरी को अयोध्या जाने पर विचार कर रहे हैं। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›