हल्द्वानी

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने खोला पिटारा, जिले को दी 778 करोड़ के विकास योजनाओं की सौगात

रोडवेज वर्कशॉप काठगोदाम में बस टर्मिनल का शिलान्यास, गौलापार में ड्राइविंग स्कूल, नैना देवी मंदिर सौन्दर्यकरण, नलकूप निर्माण, सड़कों का होगा सौन्दर्यकरण

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं के लोकार्पणों से माध्यम से जनता को सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने नैनीताल जिले को 778 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
सीएम ने 86 कार्य , लागत रु 8931.59 लाख़ ( 89.31 करोड़) का लोकापर्ण किया। 73 कार्य , लागत रु 68883.07 लाख़ ( 688.83 करोड़)
लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कुल 159 कार्य , लागत रु 77,814.66 लाख़ ( 778.14 करोड़) की जनपद नैनीताल की छह विधानसभाओं में 8931.59 लाख के 86 कार्यों का लोकार्पण एवं 51021.50 लाख की 70 योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। इनमें काठगोदाम स्थित रोडवेज वर्कशॉप, काठगोदाम में बस टर्मिनल का शिलान्यास, गौलापार में ड्राइविंग स्कूल, नैना देवी मंदिर सौन्दर्यकरण, सहित नलकूप निर्माण, सड़कों के सौन्दर्यकरण सहित हल्द्वानी और लालकुआं की दो बड़ी सीवरेज योजनाएं की सौगात दी है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी कार्यक्रम में मौजूद रहे
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंघानी एक जनसभा को भी संबोधित किया जहां केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेता उत्तराखंड लगातार प्रगति के पद पर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से अपार प्रेम है और समय-समय पर प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड को योजनाओं के माध्यम से सौगात देते रहते हैं।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी