Connect with us

हल्द्वानी

रामनगर में शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, शादी तय हुई तो दहेज में कार न मिलने पर तोड़ी शादी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आरोपी कर ली कहीं और शादी, युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रामनगर।
एक युवती के पिता ने अपनी बेटी के मंगेतर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और दहेज में कार न देने पर शादी तोड़ने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने दो दिन पहले कहीं और शादी कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीरूमदारा क्षेत्र के कंदला क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि हाल ही में उनकी बेटी की सगाई बूटा सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम हरदूलिया थाना खटीमा ऊधमसिंहनगर के साथ हुई थी।दआरोप है कि जिस युवक के साथ उनकी बेटी की सगाई हुई है, उसने उनकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और दहेज में बाइक की जगह कार देने की मांग की। जब लड़की वालों ने दहेज में कार देने से इन्कार किया तो युवक के घरवालों ने रिश्ता तोड़ते हुए दो दिन पहले ही उसका विवाह किसी और युवती से कर दिया। कोतवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Select Language

Advertisement