Report by : CWN Desk
Published at :
मुख्यमंत्री धामी ने लगाया बेहतरीन स्ट्रोक, क्रिक्रेट खिलाड़ी शॉट देखकर रह गए दंग
मुख्यमंत्री धामी ने लगाया बेहतरीन स्ट्रोक, क्रिक्रेट खिलाड़ी शॉट देखकर रह गए दंग

मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री को बास्केटबॉल कोर्ट में लगा मिला ताला, जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री धामी ने लगाया बेहतरीन स्ट्रोक, क्रिक्रेट खिलाड़ी शॉट देखकर रह गए दंग


(कमल जगाती)
नैनीताल।
नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सवेरे क्रिकेट के फील्ड में बैटिंग करते हुए बेहतरीन स्ट्रोक लगाकर युवाओं को अच्छा खिलाड़ी बनने की सीख दी। मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री सीमित सुरक्षा के साथ मल्लीताल फ्लैट्स मैदान पहुंचे और बास्केटबॉल कोर्ट में लगे ताले को देखकर नाराज हुए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नैनीताल में डिजनी हॉटस्टार सीरीज की फ़िल्म ‘काफल’ के मुहूर्त पर पहुंचे थे। रात्रि विश्राम के बाद आज सवेरे 6:30बजे मुख्यमंत्री मॉर्निंग वॉक करते हुए फ्लैट्स मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां पिच पर क्रिकेट खेल रहे युवा खिलाड़ियों से बात की और उनके साथ क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। एक दो बार बीट(असफ़ल)होने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कुछ शानदार शॉट लगाए और बच्चों को खेल में आगे बढ़ने की सीख दी। मुख्यमंत्री ने खेलने से पहले स्ट्रेचिंग(वर्जिश)की जो खेल का एक अहम हिस्सा होती है। मुख्यमंत्री इसके बाद बगल के बास्केटबॉल कोर्ट में गए और वहां ताला देखकर नाराजगी जताई। क्रिकेट खेल रहे युवाओं ने इस मौके को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें खिंचाई। मुख्यमंत्री इसके बाद नैनीताल क्लब स्थित अपने आवास लौट गए और तैयार होकर निजी मुलाकात के बाद कैलाखान हैलीपेड से अपने अगले गंतव्य के लिए निकल गए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›