Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में दुर्गा माँ का डोला नगर भ्रमण, भक्तिमय हुआ माहौल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

माँ नयना देवी मंदिर से मल्लीताल बड़ा बाजार होते हुए मॉल रोड से तल्लीताल दर्शन और फिर नैनीझील में विसर्जन
(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखण्ड के नैनीताल में भक्तिमय माहौल के बीच आज दुर्गा माँ का डोला नगर भ्रमण को निकला। भक्तों ने डोले को माँ नयना देवी मंदिर से मल्लीताल बड़ा बाजार होते हुए मॉल रोड से तल्लीताल दर्शन और फिर नैनीझील में विसर्जन किया।
नैनीताल के मल्लीताल में पिछले चार दिनों से माँ नयना देवी मंदिर परिसर में दुर्गा देवी महोत्सव लगा था। मंदिर परिसर में माँ दुर्गा के साथ अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं भी नगर भ्रमण पर निकली। मंदिर के समीप फ्लैट्स मैदान में स्टेज शो हुआ, जिसमें पहाड़ी गानों की प्रसिद्ध गायिका माया उपाध्याय ने गायन पेश किए। मंदिर में धनुची पंच आरती में बंगाली कलाकारों ने धूप, धनुची, कोयले और नारियल के छिलके से माँ दुर्गा की पूजा की। आज दोपहर एक बजे डोले को नगर भ्रमण के लिए ले जाया गया। नगर भ्रमण के दौरान नैनीताल और आसपास के बंगाली समुदाय के लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भागीदारी की। डोले में चल रही महिलाओं ने लोगों को अबीर गुलाल का टीका लगाया। डोले में प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी। डोले के साथ छोलिया नृतक और बैंड की व्यवस्था की जय थी। भक्त जीवंती भट्ट ने कहा कि नैनीताल के लोग सभी त्योहारों को एक तरह से जोश व खरोश से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि यहां माता की विदाई से सभी लोग भाव विभोर हैं। इस दौरान वतावस्थाओं और डोले में त्रिभुवन फरतीयाल, भूपेंद्र सिंह बिष्ट ‘आरओ’, सुमन साह, मंजू रौतेला, शिबू मजूमदार, पवन व्यास, सोमू मजूमदार, गोविंद कुमार, दीवान सिंह, कमलेश धौंडियाल, भीम सिंह कार्की आदि हजारों लोग शामिल हुए।

Select Language

Advertisement