Connect with us

नैनीताल

भूजियाघाट से सातताल तक 11 किमी ग्रामीण रोड बनने की संभावना बढ़ी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आर.टी.आई.एक्टिविस्ट हेमन्त गौनिया की मांग पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट की पहल पर 5 किमी का टेंडर निकला

(कमल जगाती)
नैनीताल।
नैनीताल के भुजीयाघाट से सातताल तक ग्रामीण रोड के केंद्रीय राज्य मंत्री और आर.टी.आई.एक्टिविस्ट के प्रयासों से बनने की उम्मीद प्रबल हो गई हैं। इस 11 किलोमीटर की सड़क के बनने के बाद सातताल से हल्द्वानी और नैनीताल मार्ग (एन.एच.)में आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
हल्द्वानी निवासी आर.टी.आई.एक्टिविस्ट हेमन्त गौनिया ने जानकारी देते हुए बताया की नैनीताल जिले में दिल्ली से नैनीताल जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में हल्द्वानी और ज्यूलिकोट के मध्य भुजियाघाट से सातताल को जोड़ने वाले मोटर मार्ग की लंबे समय से ग्रामीणों ने मांग की थी। बताया कि सूर्या जाला और दोगड़ा गांव के बीच रोड जगह-जगह उखड जाने और उसमें भूस्खलन होने के बाद से ही इस रोड को सातताल से मिलाने की मांग उठते रही। दो वर्षों की कवायद में अमर सिंह जीना, राजेंद्र सिंह बिष्ट, कंचन बिष्ट, मोहित आर्या, दीपक जीना, कमल बिष्ट समेत कई ग्रामीणों ने लगातार प्रयास किये।
इसकी प्रार्थना केंद्रीय रक्षा पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट और नैनीताल के लोक निर्माण विभाग से की गई थी। लेकिन यहां पिछले दो वर्षों से प्रार्थनापत्र घूमते रहा। इसपर हेमंत ने आर.टी.आई.का भी सहारा लिया और लंबे अंतराल के बाद अब जाकर इस रोड को बनने के लिए 5 किलोमीटर तक का टेंडर निकाल दिया गया है। ये 5 किलोमीटर रोड आगे जाकर सातताल मार्ग में जुड़ जाएगी, जिससे अब भुजीयघाट और सातताल के बीच दूरी केवल 11 किलोमीटर रह जाएगी। माना जा रहा है कि इससे भीमताल रोड पर लगने वाले जाम का दबाव भी कम हो जाएगा। इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट समेत इस कार्य में योगदान देने वाले अन्य लोगों के कार्य की प्रशंसा की है। जानकारी के अनुसार टेंडर भुजियाघाट चौराहे से सूर्या जाला गांव तक के लिए निकाला गया है, जबकि दोगढा से आगे का मार्ग भविष्य में हॉट मिक्स हो सकेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement