Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नवनिर्वाचित सांसद कंगना को सीआईएसएफ जवान ने जड़ा थप्पड़

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चंडीगढ़। एयरपोर्ट पर दोपहर 3:40 बजे सीआईएसएफ की कुलविंदर कौर ने कंगना को थप्पड़ मारने का आरोप है। जब वह चंडीगढ़ से दिल्ली वापस जा रही थीं। बताया जा रहा है कि किसानों पर कंगना के दिए बयान को लेकर महिला सिपाही नाराज थी।
लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के सिर जीत का ताज सजा है। कंगना ने मंडी की बाजी मार ली, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। संसदीय क्षेत्र मंडी के चुनावी रण में 10 प्रत्याशी उतरे थे। मंडी सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई थीं। मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच ही रहा। कंगना ने कुल 5,37,022 वोट हासिल किए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement