Connect with us

उत्तराखण्ड

सिटी मजिस्ट्रेट ने घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी कार्यवाही करी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रेस्टोरेंटों में छापेमारी कर 27घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए

हल्द्वानी- घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कार्यवाही करते हुए प्रशासन द्वारा शहर के रेस्टोरेंटों से घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। रेस्टोरेंटों में घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल पर प्रशासन और पूर्ति विभाग द्वारा छापेमारी की गई। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में शहर के रामपुर रोड क्षेत्र के तमाम रेस्टोरेंटों में छापेमारी की गई, जहां पर बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था।सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया आज कुल 20 रेस्टोरेंटों पर कार्रवाई की गई, जिसमें 27 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए, जिन्हें पूर्ति विभाग ने जप्त कर लिया है और इस संबंध में रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल को भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य योजनाओं की व्यापक और संतृप्ति कवरेज सुनिश्चित करने की आवश्यकता, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी छूट न जाए: डॉ. मनसुख

Select Language

Advertisement