Connect with us

हल्द्वानी

युवक ने जानलेवा पदार्थ का सेवन किया, उपचार के दौरान हुई मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- हल्दूचौड़ निवासी 22 वर्षीय ललित मोहन जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी ने अज्ञात कारणों के चलते जानलेवा पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाये, वहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई।पुलिस को परिजनों ने बताया कि ललित मोहन खाना खाकर कमरे में चला गया। कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, उसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले आए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम का कहना है कि प्रथम दृष्टया जानलेवा पदार्थ खाने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों से जानकारी ले रही है।

Select Language

Advertisement