Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में दहेज में नहीं मिली कार तो बरात लाने से दूल्हे ने कर दिया इनकार

उजाला नगर का मामला, दूल्हे समेत उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उजाला नगर में दहेज में कार नहीं मिलने पर शादी तोड़ने का मामला सामने आया है। बरात लाने से पहले दूल्हे ने कार की डिमांड रख दी। दुल्हन के परिवार ने असमर्थता जताई तो दूल्हे के परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उजाला नगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी बेटी की शादी शहर के आजाद नगर निवासी युवक से नवम्बर 2021 में 50 लोगों के बीच शादी तय हुई। जहां सगाई के रस्म में करीब ढाई लाख खर्च हुए। दोनों पक्ष के लोगों का उनके घर आना जाना लगा रहा। जहां 7.50 लाख रुपये उपहार के रूप में खर्च कर दिए। इस बीच शादी की तारीख तय होनी थी। शादी की तारीख नजदीक आते ही दूल्हे पक्ष के लोगों ने कार की डिमांड कर दी।
बेटी के पिता ने असमर्थता जाहिर की तो लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। इससे बेटी के पिता और उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने अकील अहमद, वसीम अहमद, नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस का कहना है कि पीड़ित के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›