उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक बैठक ली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक समीक्षा बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों तथा प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन संरचना हैं। जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल होना बेहद जरूरी है।
बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत सेतु बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं और सुझावों को प्राथमिक स्तर पर सरकार तक पहुंचाया जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में चलाए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आगामी अभियानों को गति देने और कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, अनिल बलूनी, नरेश बंसल सहित कई कैबिनेट मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को अधिक प्रभावी बनाने और जनसेवा अभियानों को तेज करने पर सहमति जताई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी