Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का लिया जायजा, अंदर जाकर देखा रेस्क्यू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चमोली में टीएचडीसी टनल हादसे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टनल के भीतर जाकर रेस्क्यू अभियान देखा और त्वरित राहत के निर्देश दिए।

चमोली। जिले में स्थित विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीएचडीसी निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं टनल के अंदर जाकर रेस्क्यू टीमों से अभियान की ताजा स्थिति की जानकारी ली।
सियासैण हाट स्थित इस परियोजना की 3 किलोमीटर लंबी टीआरटी टनल में करीब 1.8 किलोमीटर के हिस्से पर अचानक भूधंसाव होने से मलबा और पानी भर गया था। इस घटना के समय टनल के भीतर कुल 22 लोग फंस गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और पुलिस बल के समन्वय से अब तक 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं टनल में फंसे शेष 3 लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। बाहर निकाले गए सभी घायलों को इलाज के लिए गोपेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी उपलब्ध संसाधनों और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फंसे हुए शेष श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। घटना की विस्तृत जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं, जिससे हादसे के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: बिजली मुआवजा 200% बढ़ा, ग्रीन बिल्डिंग को FAR, छोटे अपराधों में जेल नहीं-जुर्माना

Select Language

Advertisement