Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

यूकेडी नेता बीडी रतूड़ी के निधन पर शोक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। आज यहां उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता व राज्य आंदोलनकारी महेश परिहार, ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, शिवराज बनौला, गोपाल मेहता, गिरीश शाह, मुमताज कश्मीरी, देवनाथ गोस्वामी ने दल के संरक्षक बी डी रतूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्वर्गीय रतूड़ी के निधन को उक्रांद के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि वे उक्रांद के गठन से ही उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए दल में विभिन्न पदों पर रहते हुए संघर्षरत रहे ।वे उक्रांद के केन्द्रीय अध्यक्ष भी रहे तथा भागीरथी नदी घाटी विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे उक्रांद नेताओं ने स्वर्गीय ‌रतूड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है तथा इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ होने कि विश्वास ब्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बस दुर्घटना की असली वजह सामने आई, 36 यात्रियों की हादसे में मौत, मृतकों और घायलों की सूची जारी, अधिकतर पौड़ी जिले के निवासी

Select Language

Advertisement