Report by : CWN Desk
Published at :
ज्यूरिस गोल्फ कप प्रतियोगिता में मृणाल भारती का कब्ज़ा,राहुल कृष्णन रहे उपविजेता..

नैनीताल- राजभवन मे ज्यूरिस गोल्फ कप
का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(रि )गुरमीत सिंह ने प्रतियोगिता का टी ऑफ़ कर किया।नैनीताल राजभवन में आयोजित हो रही ज्यूरिस गवर्नर कप प्रतियोगिता देश के विभिन्न राज्यों के तीन न्यायाधीश समेत 28 लोगों ने प्रतिभाग किया।

ज्यूरिस गोल्फ कप प्रतियोगिता में मृणाल भारती का कब्ज़ा,राहुल कृष्णन रहे उपविजेता..

प्रतियोगिता के दौरान नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी, न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी, न्यायाधीश रवींद्र मैठाणी, न्यायाधीश राकेश थपलियाल, न्यायाधीश पंकज पुरोहित, न्यायाधीश विवेक भारती शर्मा समेत न्यायाधीश मनमोहन, न्यायाधीश नवीन चावला, न्यायाधीश एन वज़ीर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। राज्यपाल के नैनीताल पहुँचने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। राजभवन में प्रथम बार आयोजित प्रतियोगिता को 4 वर्गों में आयोजित किया गया जिसमे
ज्यूरिस कप में मृणाल भारती विजेता.,राहुल कृष्णन उपविजेता रहे। महिला वर्ग में..मधु शर्मा विजेता जसरीन कौर अलग उप विजेता..बेस्ट स्कोरर अमोंगस्ट जज वर्ग में न्यायाधीश एन वाजरी विजेता न्यायाधीश मनमोहन उपविजेता जबकि लोंगेस्ट ड्राइव वर्ग में राहुल कृष्णन विजेता राकेश खन्ना उपविजेता रहे।
इस अवसर पर डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट सहित अन्य खिलाडी अधिकारी मौजूद थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›