Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
अल्मोड़ा में डुंगरी-कुंजबरगल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य हो शीघ्र: डालाकोटी

अल्मोड़ा। राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री, वन मंत्री को पत्र लिखकर डुंगरी -कुंजबरगल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की तथा स्वीकृत होने के बाद भी कुछ तकनीकी कारणों से शासन में लंबित पड़ी सभी सड़कों के प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करने की मांग की। पत्र में कहा गया है कि डुगरी -कुंजबरगल सड़क को स्वीकृत हुए कई वर्ष हो चुके हैं सड़क निर्माण से पूर्व वन भूमि तथा प्रभावित पेड़ों,वन संपदा की प्रतिपूर्ति हेतु लोक निर्माण विभाग ने धनराशि जमा कराने हेतु चालान लगाना चाहा तो कम्प्यूटर में सड़क शासन स्तर पर लंबित दिखाई देने के कारण चालान हेड सत्यापित करने से वन विभाग के संबंधित अधिकारी ने मना कर दिया और इसका कोई समाधान भी नहीं दिया इससे प्रतीत होता है कि ऐसे ही अनेकों सड़कें तकनीकी कारणों से शासन स्तर पर लंबित चल रही हौंगी इन सभी सड़कों को विभागीय पोर्टल पर अपडेट करने की अत्यंत आवश्यकता है जिससे इनका निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके ।पत्र में सड़कों के निर्माण में शासन स्तर पर तकनीकी अथवा मानव जनित समस्याओं के समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को देने की मांग की गयी है पत्र की प्रति जिलाधिकारी अल्मोड़ा को भी भेजी गयी है पत्र मे ब्रह्मानंद डालाकोटी सदस्य जिला पंचायत शिवराज बनौला दौलत सिंह बगडवाल के हस्ताक्षर है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›