Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
बाड़ेछीना क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति कनारीछिना उप केंद्र से करने की मांग

राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम को लिखा पत्र, समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
अल्मोड़ा।
राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड को पत्र लिखकर भैसियाछाना विकास खंड के बाड़ेछीना क्षेत्र में कनारीछीना विद्युत उप केन्द्र ( फीडर ) से विद्युत आपूर्ति की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि अभी इस क्षेत्र में तोली फीडर से विद्युत आपूर्ति होती है धौलादेवी -भैसियाछाना के बड़े क्षेत्र के विद्युत भार के चलते प्रायः बाड़ेछीना, पेटशाल, नगरखान क्षेत्र में शाम और सुबह जब लोगों को बिजली की अति आवश्यकता होती है बिजली कट जाती है। क्षेत्रवासियों की  शिकायत पर स्थानीय सहायक अभियंता ने क्षेत्र को कनारीछीना विद्युत उपकेंद्र से जोड़ने का आश्वासन दिया था किन्तु अभी तक जोड़ा नहीं है। इस क्षेत्र में बेबजह हो रही विद्युत कटौती को रोकने की मांग पत्र में की गयी है। पेटशाल में बिगत दिनों राज्य आंदोलनकारियों की बैठक में समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाने का निर्णय भी लिया गया है पत्र में ब्रह्मानन्द डालाकोटी, सदस्य जिला पंचायत शिवराज बनौला, दौलत सिंह बगड्वाल के हस्ताक्षर हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›