Connect with us

उत्तराखण्ड

19 घंटे से बद्रीनाथ हाईवे बंद, फंसे हजारों लोग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

तीन धारा के पास चट्टान गिरने से हजारों तीर्थ यात्री दोनों तरफ फंस गए,10 किमी लम्बा जाम
देहरादून। बद्रीनाथ हाईवे पर तीन धारा के पास भारी चट्टान गिरने से हजारों तीर्थ यात्री दोनों तरफ फंस गए हैं। इससे मार्ग पर करीब 10 किमी से ज़्यादा लम्बा जाम लगा हुआ है। जाम लगने से यात्री परेशान हैं। हाईवे गत रात्रि करीब 9 बजे से बंद चल रहा है। तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के बीच बुधवार रात्रि करीब 9 बजे तीन धारा के पास भारी पहाड़ी टूटने से लम्बा जाम लगा हुआ है। मार्ग पर सैकड़ों वाहन जाम में फ़ंसे हैं। मार्ग बंद होने से बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम जाने और दर्शन कर लौटकर आने वाले तीर्थयात्रियों के अलावा श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली आदि जिलों के लोग भी फंसे हुए हैं। इसके अलावा सब्जी, दूध, दवा एवं जरूरी सेवा से जुड़े वाहन भी जाम में फंसे हुए हैं। इसके अलावा मार्ग पर जरूरी काम से आने-जाने वाले भी फंसे पड़े हैं। इधर, मार्ग बंद होने से लोग ख़ासे परेशान हैं। खासकर बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं जाम में फंसने से ज्यादा परेशान हैं। इसके अलावा जरूरी काम से घर से निकले लोग भी गंतव्य तक न पहुंचने से परेशान हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार आज रात 9 बजे करीब पहाड़ी से भारी मलबा आने से जाम लग गया। इससे दोनों तरफ वाहन फंस गए। हालांकि नेशनल हाईवे की तरफ से मार्ग खोलने के प्रयास किये गए। लेकिन मार्ग खुलते ही बंद हो गया। इधर, मार्ग खोलने के प्रयास जारी हैं।
मशीनों के खराब होने से हुई देरी। तीन धारा के पास चट्टान गिरने के बाद मार्ग खोलेने को पहुंची मशीनें खराब हो गई। इसके अलावा पर्याप्त मशीनें न होने से मार्ग खोलने में देरी हो रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement