Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सात नवंबर को तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आठ नवंबर को भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए जाएंगी
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सात नवंबर को तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच रही हैं। वह आठ नवंबर को भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए जाएंगी।
पुलिस-प्रशासन ने सात नवंबर से शुरू हो रहे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रपति का विस्तृत कार्यक्रम स्थानीय प्रशासन को मिल गया है। राष्ट्रपति सात नवंबर को बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इकसे बाद यहां से एमआई 17 हेलीकॉप्टर से पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी। रात्रि विश्राम देहरादून में करेंगी। रात्रि भोजन राजभवन में होगा। आठ नवंबर को सुबह राष्ट्रपति मुर्मु जीटीसी हेलीपैड से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगी। यहां पर दर्शन और आरती के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यहां से वह रात्रि विश्राम के लिए वापस राजभवन लौटेंगी। नौ नवंबर सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस परेड की सलामी लेंगी। उसी दिन यहां से वापस दिल्ली लौटेंगी।

Select Language

Advertisement