Report by : CWN Desk
Published at :
केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर रुद्रप्रयाग में हुआ क्रैश, 5 से 6 लोगों की मौत की आशंका

रुद्रप्रयाग जनपद से एक बेहद दुःखद समाचार सामने आया है। गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए सुबह 5:24 बजे उड़ान भरने वाला आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर सोनप्रयाग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय नेपाली नागरिक घास काट रहे थे, जिन्होंने जंगल में आग और हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो साझा किया। इस हादसे में 5 से 6 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य राहत दल मौके पर पहुँच गए हैं और बचाव कार्य जारी है। जंगल में फैली आग से राहत एवं बचाव कार्यों में कठिनाई आ रही है, फिर भी प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटा हुआ है। यह हादसा न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरा आघात है, विशेषकर चारधाम यात्रा के इस पवित्र समय में।
सरकारी स्तर पर जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है। हेलीकॉप्टर क्रैश की वास्तविक वजहों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›