Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

भगवान शिव के ससुराल दक्षेश्वर महादेव में जलाभिषेक करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Published

on

खबर शेयर करें 👉

महाशिवरात्रि के दिन ही भोलेनाथ की दक्षेश्वर महादेव मंदिर में आई थी बरात

हरिद्वार। महाशिवरात्रि पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर कनखल में भगवान शिव के ससुराल में दक्षेश्वर महादेव का बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। लोग सुबह से ही भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन में लग गए। मंदिर को रोशनी से आ गया तीर्थयात्रियों ने भोलेनाथ को दूध दही और शहद तिल चावल बेलपत्र प्रसाद चढ़ाया। फूल माला फूल भांग की पत्तियां बेल फल धतूरे के फूल और धतूरे के फल आके के फूल और फल दक्षेश्वर महादेव के शिवालय में अर्पित किए साथ ही गंगाजल से उनका अभिषेक किया। कनखल भगवान शिव का ससुराल है और इसलिए कनखल में दक्षेश्वर महादेव की बहुत मान्यता है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि की बड़ी सफलता: दून पुलिस ने पकड़े 25 ढोंगी बाबा, एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Select Language

Advertisement