Connect with us

हल्द्वानी

हादसा: चोरगलिया रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चोरगलिया रोड पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सूरज राणा (33) पुत्र राम कुमार सिंह, निवासी गुड़खेड़ा, खटीमा के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाइक पर हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे चोरगलिया थाना क्षेत्र पार कर कुछ आगे बढ़े, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सूरज और उनकी पत्नी सड़क पर गिर गए, वहीं बाइक समेत कार भी सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  डीके स्पोर्ट्स एकेडमी ने U-14 ऑटम कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ चोरगलिया राजेश जोशी के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूरज की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर रात 8 से सुबह 5 तक यातायात बंद रहेगा

पुलिस ने सूरज के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर से सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर करता है। लोगों से अपील है कि सड़क पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सतर्क रहें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement