Report by : CWN Desk
Published at :
डोईवाला-कुआंवाला के दडेश्वर मंदिर के समीप तीन वाहन आपस में टकराए, 3 लोगों की मौत

शांतिपुरी निवासी छात्र नेता धन सिंह मेहरा अपने साथी की बाइक पर आ रहे थे हल्द्वानी

रुद्रपुर। हल्द्वानी बाईपास मार्ग पर रेता-बजरी से लदा दस टायरा ट्रक चलती बाइक पर पलटने से छात्र नेता की मौत हो गयी जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्राले को क्रेन से उठाकर बमुश्किल दोनों बाइक सवारों को बाहर ट्राले के नीचे से निकाला गया। तब तक छात्र नेता की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में उसके साथी किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जहवारनगर शांतिपुरी निवासी 30 वर्षीय छात्र नेता धन सिंह मेहरा पुत्र जीत सिंह मेहरा अपने साथी पजावा रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 36 वर्षीय इस्लाम पुत्र छुन्नम के साथ शनिवार दोपहर बाइक संख्या यूके 06ए एक्स 9125 पर किच्छा से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। करीब 12 बजे हल्द्वानी बाईपास पर शनि मंदिर के निकट हल्द्वानी की ओर से आ रहा रेता बजरी से लदा दस टायरा ट्राला संख्या यूके 06सीबी 4647 अचानक अनियंत्रित होकर बाइक के ऊपर पलट गया। घटना से मौके पर हड़कम्प मच गया। आनन फानन में मौके पर क्रेन मंगवाई गई। क्रेन की मदद से ट्राले को हटाकर दोनों बाइक सवारों को ट्राले के नीचे से निकाला गया। तब तक छात्र नेता धन सिंह की मौत हो चुकी थी। जबकि इस्लाम गंभीर रूप से घायल था उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, किच्छा विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›