Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश में गोवा बीच पर नहाते समय पंजाब का युवक गंगा में बहा, अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा की हरिद्वार में बची जान

देहरादून। बारिश से जमा पानी ने शहर में दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग घटनाओं में दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। पहली घटना रायपुर क्षेत्र के जैन प्लॉट वाणी विहार के पीछे हुई, जहां गुजरने वाले बरसाती नाले में 12 वर्षीय फरहान की डूबने से मौत हो गई। बुधवार दोपहर बारिश के बीच फरहान अपने दोस्तों के साथ नाले के पास जमा पानी में खेल रहा था, तभी वह अचानक पानी में डूब गया। दोस्तों ने कॉलोनी में जाकर सूचना दी, जिसके बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला और कोरोनेशन अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के अनुसार, बच्चे के पिता रियासत प्रशासन से अनुमति लेकर बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर ले गए।

दूसरी घटना गुरुवार को आईएसबीटी स्थित एमडीडीए फ्लैट परिसर के पास हुई। यहां खाली जगह पर नर्सरी के लिए मिट्टी हटाकर कई गहरे गड्ढे खोदे गए थे, जिनमें बारिश का पानी भर गया था। दोपहर में 11 वर्षीय कृष्णा, निवासी मोहनगंज लखनऊ (यूपी), खेलते-खेलते एक आठ फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। जब तक लोग उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग शव को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एमडीडीए कार्यालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया, जिसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›