Report by : CWN Desk
Published at :
लोडर वाहन ने मजदूर महिला को कुचला, बच्चों के सामने हुई दर्दनाक मौत

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे एक दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या मानकर कार्यवाही शुरू कर दी है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह ज्योति शर्मा पत्नी नीरज शर्मा निवासी अजबपुरकला देहरादून ने पुलिस को सूचना दी कि उनके किरायेदार रूपेश (पुत्र चुन्नीलाल, निवासी पुनावली, उदयपुर, राजस्थान) और उसकी पत्नी रेशमा की तबियत अचानक बिगड़ गई है। दोनों दंपति पिछले पंद्रह दिनों से दीपनगर रेलवे पटरी के पास स्थित उनके मकान में किराये पर रह रहे थे। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जहां चिकित्साकर्मियों ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से बीमार रूपेश को दून अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, दोनों एक होटल में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करते थे। पड़ोसियों के अनुसार, दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, जिससे दोनों के रिश्तों में तनाव था। प्रथमदृष्टया पुलिस को आशंका है कि पति-पत्नी ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। घटना ने क्षेत्रवासियों को भी सकते में डाल दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›