Connect with us

देहरादून

देहरादून के चर्चित बाइक राइडर की बाइक दुर्घटना में मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अगस्त्य चौहान बाइक राइडर के साथ ही यूट्यूबर भी थे
देहरादून।
देहरादून के 22 वर्षीय चर्चित यूट्यूबर अगस्त्य चौहान की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। अगस्त्य बाइक राइडर और यूट्यूबर थे। यूट्यूब पर प्रो राइडर 1000  नाम का चैनल है, जिसके लाखों सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने दिल्ली जाने से एक दिन पहले आखिरी वीडियो अपलोड की थी।
दिल्ली में चार बाइक राइडर्स साथियों के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक राइडिंग के लिए निकले थे। बाइक राइडिंग करते हुए दिल्ली लौटते समय बुधवार की सुबह 10 बजे टप्पल सीमा में प्वाइंट  46 पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर  से टक्कर लगते ही उनका हेलमेट सिर से निकल गया और सड़क पर सिर टकराने से चेहरा  क्षत-विक्षत हो गया। इससे मौके पर ही अगस्त्य की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत, एक ने गलती से खाया जहर, दूसरी की सर्पदंश से जान गई

Select Language

Advertisement