Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी: वार्ड 60 गौजाजाली बिचली की जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग

हल्द्वानी। पूर्व कोषाध्यक्ष छात्र संघ हल्द्वानी, भूपेश जोशी ने नगर निगम हल्द्वानी में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर वार्ड 60 गौजाजाली बिचली की मुख्य सड़क की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की। यह सड़क वार्ड के बीचों-बीच से होकर बरैली रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ती है और क्षेत्र की प्रमुख जीवनरेखा है।
ज्ञापन में बताया गया कि सड़क पर गहरे गड्ढे बनने से आए दिन राहगीर और वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इस मार्ग पर तीन निजी और एक सरकारी विद्यालय स्थित हैं, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राओं की सुरक्षा दांव पर लगी रहती है। स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है।

हल्द्वानी: वार्ड 60 गौजाजाली बिचली की जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग


भूपेश जोशी ने आयुक्त महोदय से तत्काल सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो स्थानीय लोग मजबूर होकर आंदोलन और विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाएंगे। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›