Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
धौलादेवी, भैसियाछाना और लमगड़ा विकासखंड को भी मिले जलागम योजनाओं का लाभ:राज्य आंदोलनकारी

वंचित गांवों को प्रधानमंत्री सिचाई योजना से लाभान्वित करने की मांग
अल्मोड़ा।
आज यहां राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड को पत्र लिखकर भैसियाछाना, धौलादेवी, लमगड़ा विकास खंड के जलागम योजनाओं के लाभ से बंचित गांवों को प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के माध्यम से लाभान्वित करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि राज्य बनने के बाद इन विकास खंडों में जलागम, बंजर भूमि विकास, हरियाली जैसी अनेक योजनाएं चलाई गयी, योजनाओं के मानकों, सीमाओं के चलते इन विकास खंडों के अनेक गांव इन योजनाओं के लाभ से बंचित ही रह गये इसलिए इन विकास खंडों के बंचित पिछड़े गांवों विशेष रूप से दुग्ध समितियों से जुड़े गांवों में पशुपालन,चारा विकास जैसी दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु विकास योजनाएं चलाये जाने की आवश्यकता है इसलिए इन विकास खंडों के बंचित गांवों को प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से जोड़ने की मांग की है।  पत्र में ब्रह्मानन्द डालाकोटी, सदस्य जिला पंचायत शिवराज बनौला, दौलत सिंह बगड्वाल ने हस्ताक्षर किए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›