Connect with us

हल्द्वानी

सिक्किम में तैनात हल्द्वानी के जवान की बीमारी से निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हिम्मतपुर तल्ला हरीपुर नायक निवासी 13 महर रेजीमेंट में तैनात दीप चंद्र मेलकानी सिक्किम में तैनात थे। दीप चंद्र काफी दिनों से बीमार थे जिसके चलते छुट्टी पर अपने घर हल्द्वानी आए हुए थे, जहां उनका इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है।
बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार सेना के अधिकारियों के मौजूदगी में किया गया। जवान का मंगलवार शाम निधन हुआ था जहां बुधवार को सेना के जवान सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार रानीबाग के चित्रशिला शीला घाट पर किया गया। जवान की निधन के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है जवान का पार्थिव शरीर सेना के जवानों ने सैनिक सामान के साथ सलामी के साथ उठते हुए सैन्य वाहन से रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट तक ले गए. जवान का पार्थिव शरीर घर से निकला तो परिवार के साथ आसपास के क्षेत्र में कोहराम मच गया परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. जवान को नम आंखों से लोगों ने विदाई दी। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी सुशीला मेलकानी व 12 वर्षीय बेटे नमन व 7 वर्षीय बेटी काव्या को पीछे छोड़ गए हैं।

Select Language

Advertisement