Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी लालकुआं में बिजली विभाग के एचटी लाइन के टावर में चढ़ी महिला

महिला अर्द्ध विक्षिप्त, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद महिला को रस्सी के सहारे टावर से नीचे उतारा
हल्द्वानी
। सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब अर्ध विक्षिप्त महिला द्वारा विद्युत विभाग के हाई पावर टावर में चढ़कर शोर शराबा करने से लोग सन्न रह गए, यह घटना हल्द्वानी के लालकुआं की है, जहां लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उक्त महिला को रस्सी के सहारे विद्युत टावर से नीचे उतारा गया, तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली, सबसे सौभाग्य की बात तो यह रही कि उक्त टावर में घटना के समय विद्युत आपूर्ति नहीं थी, जिससे महिला की जान बच गयी। जानकारी के अनुसार सोमवार की प्रातः लगभग चार बजे एक अर्ध विक्षिप्त अज्ञात महिला वार्ड नंबर एक स्थित ग्रीन पार्क में लगे विशाल हाई पावर विद्युत टावर में चढ़कर शोर शराबा करने लगी,
महिला को टावर में चढ़ा देख पार्क में टहल रहे लोगों में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में 112 सेवा को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला से नीचे उतरने का अनुरोध किया, परंतु वह उतरने को कतई तैयार नहीं थी, जिसके बाद कुछ युवाओं को टावर में चढ़ाया गया, जैसे ही युवक महिला के नजदीक पहुंचे तो महिला ने पहले सुरती की मांग की, सुरती खिलाने के बाद महिला ने बिस्किट मांगा, इसके बाद आनन फानन में बिस्किट मंगाया गया, बिस्किट खाने के दौरान महिला ने टावर में चढ़े अन्य युवकों को भी बिस्किट खिलाया तथा नीचे उतरने से इनकार करते हुए कहा कि वह लोग भी टावर में ही बैठे रहे, दोपहर के बाद साथ ही नीचे उतरेंगे। वह टावर से न उतरने की जिद करने लगी। बमुश्किल महिला को समझाया गया तथा एक रस्सी मंगाकर रस्सी के सहारे महिला को प्रातः 7:30 बजे नीचे उतर गया, तब जाकर पुलिस प्रशासन सहित लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत विभाग के अवर अभियंता इंतजार अली ने बताया कि घटना के समय हाई पावर विद्युत टावर में विद्युत आपूर्ति नहीं थी, जिसके चलते कोई अनहोनी नहीं हुई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›