Report by : Paras Bisht
Published at :
नैनीताल में गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, 5 घायल
नैनीताल में गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, 5 घायल

नैनीताल। चौकी खैरना से समय 0412 बजे सूचना मिली कि जौरासी खैरना के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि एक इको वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ है। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए तुरन्त खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गयी। वाहन में 6 लोग सवार थे जिसमें से पांच घायल अवस्था मे थे जबकि एक कि घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए पांचों घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया जबकि  मृत वक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक का विवरण
1)छतर सिंह पुत्र श्री डिगर सिंह निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़
घायलों का विवरण
1) सूरज सिंह , पुत्र श्री पान सिंह निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
2) जितेंद्र डसीला, पुत्र श्री राम सिंह डसीला, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
3) संतोष मेहर, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
4) हरीश कुमार , निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
5) नाम पता नामालूम

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›