Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

उत्तराखंड में डिजिटल स्पीड साईन बोर्ड से होंगे ओवर स्पीड वाहनों का चालान

Published

on

देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जिले में लगाए गए बोर्ड
देहरादून।
सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरस्पीड है जिसके कारण राज्य में कई सड़क दुर्घटनाएं घटित होती है। पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन ने बताया कि विश्लेषण करने के उपरान्त राज्य में गतिसीमा  के निर्धारण हेतु जनपदों को निर्देशित किया गया। साथ ही उपकरणों से गतिसीमा की चेतावनी हेतु राज्य में पहली बार प्रारम्भिक चरण में हाईटेक गतिसीमा बोर्ड (डिजिटल स्पीड साईन बोर्ड) क्रय किये गये है।
इस वर्ष यातायात निदेशालय द्वारा कुल 10 Digital Speed Sign Board क्रय किये गये है। जिनको निम्न प्रकार जनपदों में लगाया गया है।
1.देहरादून – 03
2.हरिद्वार – 03
3.ऊधमसिंहनगर – 03
4.नैनीताल – 01

क्या होता है Digital speed Sign Board –
रडार स्पीड साइन बोर्ड गतिसीमा का एक हाईटेक उपकरण होता है जो सड़क पर लगाया जाता है ताकि वाहन चालकों को उनकी गाड़ी की गति की सूचना मिल सके। यह साइन बोर्ड रडार तकनीक का उपयोग करता है जो आगे आ रहे वाहनों की गति को मापने के लिए होती है। जब कोई वाहन इस साइन बोर्ड के पास से गुजरता है, तो उसकी गति साइन बोर्ड पर प्रदर्शित हो जाती है। जैसे अगर गति सीमा 20 निर्धारित की गई है तो यह 20 तक Amber लाईट ब्लिंक करेगा और अगर 20 से ऊपर किसी वाहन चालक की गति होगी तो यह लाल लाईट ब्लिंक करेगा । यह एक सुरक्षा उपाय के रूप में भी काम करता है क्योंकि यह वाहन चालकों को अपनी गाड़ी की गति को निर्धारित गति  में रहने के लिए प्रेरित करता है और सुरक्षित गति चेतावनी प्रदर्शित करता  है।

यह भी पढ़ें 👉  डेंगू से बचाव को कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को पार्षदों ने निगम में किया प्रदर्शन

Digital speed Sign Board किन स्थानों पर लगाये गये है
जनपद आवंटित संख्या Digital Speed Sign Board हेतु चयनित स्थल

1 देहरादून 03 1.Niyal Hills Apartments हरिद्वार बाईपास
2.राजपुर रोड नियर होटल सनराईज
3.ई0सी0 रोड़ नियर सी.एस.डी. डिपो आराघर
2 हरिद्वार 03 1.गुरुकल कांगड़ी नियर सिंहद्वार
2.झबरेड़ा तिराहा मंगलौर
3.भगवानपुर फ्लाईओवर
3 ऊधमसिंहनगर 03 1.गदरपुर बाजार
2.पुलिस आउट पोस्ट बरा थाना पुलभुट्टा
3.लालपुर मार्केट थाना किच्छा
4 नैनीताल 01 1.दाबका से कालाढूंगी नियर कारा रिसोर्ट थाना कालाढूंगी 10
पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड द्वारा बताया गया कि Digital Speed Sign Board पर अपने वाहन की गति सीमा देखने के पश्चात  वाहन चालकों पर एक मनौवेज्ञानिक दबाव आयेगा जिससे अगर उनके वाहन की रफ्तार अधिक होगी तो वह अपने वाहन की रफ्तार को स्वयं से कम कर लेंगे। इसके साथ ही यदि किसी वाहन में बच्चे उक्त बोर्ड को देखेगें तो वह अपने माता-पिता या संरक्षक को बतायेगे कि आपके वाहन की अधिक है या कम जिससे वह बच्चे भविष्य के लिए गति-सीमा के पालन हेतु प्रेरित होगे।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860