Report by : दानसिंह लोधियाल
Published at :
आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने चलाया मॉक ड्रिल

राइंका भीमताल में आयोजित किया गया मार्क ड्रिल

भीमताल(नैनीताल)। भीमताल विकास भवन में शुक्रवार को पिथौरागढ़ से 15 किमी दूर 6.5 रिएक्टर स्केल भूकंप आने की घटना से निपटने के लिए लीलावती पंत राजकीय इन्टर कालेज भीमताल मे मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ,एसडीआरएफ, फायर, वन, लोनिवि, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, प्रशासन, आईटीबीपी ने प्रतिभाग किया।


शुक्रवार को मॉक ड्रिल के दौरान लीलावती पंत राजकीय इन्टर कालेज के दोमंजिला भवन से 14 घायलों का रेक्स्यू किया गया। जिनमें 2 गम्भीर घायलों को एबुंलेंस के द्वारा चिकित्सालय में भेजा गया तथा 12 घायलों का प्राथमिक उपचार स्टेजिंग एरिया विकास भवन भीमताल में किया गया और फंसे लोगां को एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया गया। स्टेजिंग एरिया विकास भवन में खाद्य विभाग द्वारा पीडितों को राशन सामग्री वितरित की गई।
अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन योजना की समीक्षा करना और मानक संचालन प्रक्रिया का मूल्यांकन करना है, ताकि संबंधित व्यक्ति जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण हमें हमेशा तैयार रहना होगा इसके लिए सभी विभागो के साथ स्थानीय लोगो से आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी ने मॉक ड्रिल के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान कही कमी है तो उस कमी को दूर करना होगा। इसके लिए हमें समन्वय बनाकर कार्य करना होगा।

आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने चलाया मॉक ड्रिल

मॉकड्रिल में एनडीआरएफ ले0कर्नल अनिल,एएसपी हरबंश सिंह,परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी,इंस्पेक्टर आईटीबीपी प्रवल सिंह के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›