उत्तराखण्ड

सेना भर्ती से पहले ट्रेनिंग लेने वाले पूर्व सैनिकों के आश्रितों का भोजन भत्ता 225 रुपये दिया जाएगा: धामी

मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क में विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा पर की घोषणा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना भर्ती से पहले ट्रेनिंग लेने वाले पूर्व सैनिकों के आश्रितों का भोजन भत्ता बढ़ाया जाएगा। इसे 80 रुपये से बढ़ाकर 225 रुपये प्रतिदिन किया जाएगा। उन्होंने शनिवार को गांधी पार्क में विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।
सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए। उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सैनिक और पूर्व सैनिकों के हित में काम कर रही है। केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों को वन रैंक-वन पेंशन का लाभ दिया है। राज्य सरकार ने भी पूर्व सैनिकों के हित में कई फैसले लिए हैं। सरकारी नौकरी में पूर्व सैनिकों के आश्रितों को वरीयता दी जा रही है। पदक विजेता पूर्व सैनिकों को दी जानी वाली अनुदान राशि को बढ़ाया गया है।
धामी ने कहा कि मोदी सरकार में हमारी सेनाएं मजबूत हुई हैं। सैनिकों को हर तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ा है। आज हमारे सैनिक दुश्मन को उसके घर में घुसकर मार रहे हैं और गोली का जवाब गोलों से दे रहे हैं। आज का दिन ऐतिहासिक है। यह अन्याय पर न्याय की जीत और हमारे सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का दिन है। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण किया था। तब द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह आत्मसमर्पण की सबसे बड़ी घटना थी। इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की वीर गाथा को हमेशा याद रखा जाएगा। उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही वीरों की भूमि है, यहां के युवाओं ने भारत माता की रक्षा के लिए शौर्य पराक्रम का परिचय देकर बलिदान दिया। 

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी