Connect with us

उत्तराखण्ड

नए साल से उत्तराखंड में 23 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

यूपीसीएल की बोर्ड बैठक में बिजली दरों को 23 प्रतिशत बढ़ाने पर मुहर लगी
देहरादून। उत्तराखंड में अप्रैल से बिजली की दरों में 23 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। यूपीसीएल की बोर्ड बैठक में बिजली दरों को 23 प्रतिशत बढ़ाने पर मुहर लगी।
हालांकि बढ़ी हुई दरों पर अभी विद्युत नियामक आयोग सुनवाई करेगा और उसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। यूपीसीएल मुख्यालय में शनिवार को यूपीसीएल की बोर्ड बैठक हुई जिसमें अप्रैल से बिजली दरों को बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव ने बिजली दरों को 23 प्रतिशत बढ़ाने को मंजूरी दिए जाने की पुष्टि की है।
राज्य में बिजली दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार चल रहा है। इस साल बिजली दरों में 9.64 प्रतिशत जबकि पिछले साल 2.68 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई थी। बिजली की दरों का गणित राज्य में लगातार जटिल होता जा रहा है। अप्रैल में दरों में बढ़ोत्तरी के साथ ही हर महीने भी बिजली की दरें बदल रही हैं। जिससे कई उपभोक्ता दर के चक्कर में उलझ रहे हैं। इसके साथ ही अलग अलग तरह के सरचार्ज में बदलाव से भी लोगों को बिजली बिलों का गणित समझ नहीं आ रहा।

यह भी पढ़ें 👉  खुशखबरी: 3 मीटर बाकी खुदाई, सिलक्यारा सुरंग के अन्दर फंसे मजदूर आज निकाले जा सकते हैं बाहर, क्या बोले सीएम धामी

Select Language

Advertisement