Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर टैक्स बार बैठक में स्थानांतरण, समाधान योजना और जाम की समस्या पर चर्चा

रामनगर। करन मोटल मंगलार रोड में रामनगर टैक्स बार की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एडवोकेट पूरन चंद्र पाण्डे और संचालन सचिव गौरव गोला ने किया। बैठक में जुलाई माह में अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण पर चर्चा हुई। तीन साल से ज्यादा समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों का नियमानुसार अनिवार्य रूप से स्थानांतरण कराने पर जोर दिया गया। साथ ही रामनगर में प्रवास करने वाले अधिकारियों को यहां न भेजने की मांग की गई।

रामनगर टैक्स बार बैठक में स्थानांतरण, समाधान योजना और जाम की समस्या पर चर्चा

शिष्टमंडल जल्द ही ज्वाइंट कमिश्नर राज्य कर कार्यालय हल्द्वानी और जिलाधिकारी नैनीताल से मिलेगा। समाधान योजना का लाभ अधिक व्यापारियों को मिले, इसके लिए डीलर लिमिट 75 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ करने की मांग की गई। पंजीयन सस्पेंड होने व खोलने में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा हुई।

रामनगर में बढ़ते जाम से निजात पाने के लिए रोडवेज गेट से 100 मीटर अंदर गाड़ी खड़ी करने, आने-जाने के दो गेट बनाने और एक दिशा में जाने वाली गाड़ियों में 15 मिनट का अंतर रखने का सुझाव दिया गया। उपसचिव मनु अग्रवाल ने रामनगर अस्पताल को बेस अस्पताल का दर्जा देने, पीरुमदारा अस्पताल का उच्चीकरण और सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की।

फूड लाइसेंस संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रबल बंसल, फिरोज अंसारी, विशाल रस्तोगी, मनोज अग्रवाल समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›