Report by : CWN Desk
Published at :
फरवरी से होगा स्यूड़ा से कौन्ता -हरीशताल मोटर मार्ग पर डामरीकरण : विधायक कैड़ा


ओखलकांडा के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

धानाचूली। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के कौन्ता, स्यूड़ा पटरानी, म्यूड़ी का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओ क़ो सुना। वही ग्रामीणों को यह भी भरोसा दिया कि स्यूड़ा से कौन्ता हरीशताल मोटर मार्ग में डामरीकरण आगामी फरवरी माह से शुरू हो जाएगा। बुधवार को ओखलकांडा क्षेत्र के गांवों का दौरा करने के दौरान विधायक कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा की समस्याओं विधायक कैड़ा को अवगत कराया । वही विधायक ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियो क़ो फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान तत्काल करने के निर्देश दिए।

विधायक कैड़ा ने बताया स्यूड़ा से कौन्ता -पटरानी-हरीशताल ल्वाड डोबा तक 37 किमी मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य फ़रवरी माह से शुरू होगा। वही सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहन बिष्ट, दयाकिशन, बीडीसी विशन परगाई, वन सरपंच राजेंद्र बिष्ट, अंजू बिष्ट, यशपाल बिष्ट, नरेश आर्या, मोहन चंद्र, चंद्र प्रकाश, हरीश परगाई, देवीदत्त परगाई, महेंद्र कुमार, रजनी देवीसहित कई लोग मौजूद थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›